विदेश की खबरें | हसीना पर यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को हटाने की साजिश रचने का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश पुलिस ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 72 अन्य लोगों पर गृह युद्ध छेड़कर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को हटाने की साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों और मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, 29 मार्च बांग्लादेश पुलिस ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 72 अन्य लोगों पर गृह युद्ध छेड़कर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को हटाने की साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों और मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हां, हमारे आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने मौजूदा सरकार को गिराने की साजिश रचने के आरोप में ढाका के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में मामला दर्ज किया है।’’

अदालत ने मामले का संज्ञान लेकर सीआईडी ​​को बृहस्पतिवार को जांच शुरू करने को कहा।

सीआईडी ​​ने 19 दिसंबर, 2024 को हुई एक ऑनलाइन बैठक के बारे में जानकारी मिलने के बाद यह मामला दर्ज किया। इस बैठक में भाग लेने वालों ने ‘जॉय बांग्ला ब्रिगेड’ नामक एक मंच बनाया और गृह युद्ध के माध्यम से हसीना को फिर से सत्ता में लाने की योजनाओं पर चर्चा की।

सरकार द्वारा संचालित समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ ने मामले का हवाला देते हुए कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और मेजबान, सह-मेजबान एवं बैठक में भाग लेने वाले अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत की ‘रिकॉर्डिंग’ से पता चला है कि इन लोगों ने संकल्प लिया था कि वे वैध सरकार को शांतिपूर्ण तरीके से देश चलाने नहीं देंगे।’’

पुलिस ने बताया कि इस बैठक में देश-विदेश से कुल 577 लोग शामिल हुए। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने अवामी लीग की अमेरिकी शाखा के उपाध्यक्ष रब्बी आलम द्वारा बुलाई गई बैठक में हसीना के निर्देशों के प्रति समर्थन जताया। आलम को दंड संहिता के तहत दर्ज मामले में दूसरे आरोपी के रूप में नामित किया गया था।

हसीना की अगुवाई वाली 16 साल पुरानी अवामी लीग सरकार पिछले साल पांच अगस्त को छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक जन-विद्रोह के कारण गिर गई थी। इसके बाद 77 वर्षीय हसीना गोपनीय तरीके से बांग्लादेश छोड़कर भारत चली गई थीं।

उनके पद से हटने के बाद से उन पर सामूहिक हत्या और भ्रष्टाचार सहित 100 से अधिक मामले दर्ज कराए गए हैं। उनके अपदस्थ होने के बाद यूनुस ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड