देश की खबरें | हरियाणा की बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा : सुरजेवाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा की बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा है।

चंडीगढ़, तीन मई कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा की बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा है।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने कहा, ''हरियाणा में बेरोजगारी दर 34.5 फीसदी के साथ देश में सर्वाधिक है, जो राष्ट्रीय बेरोजगारी दर का चार गुना है।''

यहां जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने आरोप लगाया, ''राज्य में हर दूसरे महीने भर्ती घोटाले के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार असली सरगना को बचाने की कोशिश कर रही है।''

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार की कथित गलत नीतियों के कारण हरियाणा के युवा बेरोजगारी का खामियाजा भुगत रहे हैं।

उन्होंने कहा, ''राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगमों में कथित तौर पर 3.32 लाख पद खाली पड़े हैं, जो कुल 7.60 लाख नियमित पदों का लगभग 43 प्रतिशत है। निजी क्षेत्र में भी नौकरियां लगातार घट रही हैं।''

सुरजेवाला ने दावा किया कि ‘पेपर लीक’ माफिया राज्य सरकार की नाक के नीचे फल-फूल रहा है, लेकिन भाजपा-जजपा (जननायक जनता पार्टी) सरकार विपक्ष की ओर से बार-बार मांग किये जाने के बावजूद असली दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की सीधी निगरानी में जांच की मांग करते हुए, सुरजेवाला ने कहा कि पिछली एचसीएस (प्रारंभिक) और डेंटल सर्जन की प्रवेश परीक्षा को रद्द करना पड़ा क्योंकि ''खुलेआम भ्रष्टाचार और अनियमितताएं उजागर हुई हैं, लेकिन रिश्वत के पैसे के सफेदपोश लाभार्थियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\