देश की खबरें | टीकरी बॉर्डर के पास हरियाणा के किसान का शव पेड़ से लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का समर्थन करने वाले हरियाणा के जींद के एक किसान का शव रविवार को टीकरी बॉर्डर प्रदर्शन स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला।

चंडीगढ़, सात फरवरी केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का समर्थन करने वाले हरियाणा के जींद के एक किसान का शव रविवार को टीकरी बॉर्डर प्रदर्शन स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला।

पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय किसान ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।

बहादुरगढ़ नगर थाना प्रभारी विजय कुमार ने कहा, "किसान करमवीर सिंह जींद के एक गाँव का रहनेवाला था। वह एक पार्क में एक पेड़ से लटका मिला। पार्क टीकरी बॉर्डर से लगभग दो किलोमीटर दूर है।"

उन्होंने बताया कि उसका शव सुबह मिला।

पुलिस के अनुसार, मृतक द्वारा कथित तौर पर लिखे गए सुसाइड नोट में लिखा है, "प्रिय किसान भाइयो, मोदी सरकार बस तारीख के बाद तारीख ही दे रही है... कोई नहीं जानता कि इन काले कृषि कानूनों को कब वापस लिया जाएगा।"

दो हफ्ते पहले, हरियाणा के एक अन्य किसान ने टीकरी बॉर्डर पर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था। बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

दिसंबर में, पंजाब के एक वकील ने टीकरी बॉर्डर से कुछ किलोमीटर दूर कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

इससे पहले, एक सिख संत राम सिंह ने भी सिंघू बॉर्डर के पास कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\