देश की खबरें | हरियाणा: विज ने 2024 में उन्हें हराने के लिए आंतरिक साजिश का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कुछ तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक 'मित्र' के साथ देखे गए 'कार्यकर्ता' एक निर्दलीय उम्मीदवार के साथ भी देखे गए।

चंडीगढ़, तीन फरवरी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कुछ तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक 'मित्र' के साथ देखे गए 'कार्यकर्ता' एक निर्दलीय उम्मीदवार के साथ भी देखे गए।

विज ने कहा कि उन्होंने पिछले साल राज्य विधानसभा चुनावों में इस निर्दलीय उम्मीदवार को शिकस्त दी थी।

कुछ दिन पहले ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री विज ने दावा किया था कि पिछले अक्टूबर में अंबाला कैंट सीट से उन्हें चुनाव हराने की साजिश रची गई थी।

विज अंबाला कैंट निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को हराकर सातवीं बार विधायक बने।

विज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं, उनकी फ़ेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं। आशीष तायल के साथ (पिछले साल अक्टूबर में हुए) विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं, वही कार्यकर्ता भाजपा की विरोधी उम्मीदवार चित्रा सरवारा के साथ भी नजर आ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “ये रिश्ता क्या कहलाता है..? तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए हैं तो फिर प्रश्न उठता है भाजपा उम्मीदवार की मुखालफत किसने करवाई ?”

विज ने 31 जनवरी को दावा किया कि सार्वजनिक रूप से मामला उठाने के बावजूद उनके विरोधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड