खेल की खबरें | हरियाणा स्टीलर्स और यू मुंबा का मुकाबला टाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मंगलवार को यहां खेला गया प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मुकाबला 24-24 से बराबर रहा।

बेंगलुरू, चार जनवरी यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मंगलवार को यहां खेला गया प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मुकाबला 24-24 से बराबर रहा।

इस मुकाबले में रेडर पर डिफेंडर का दबदबा देखने को मिला। मुंबई के लिए कप्तान फजेल अत्राचली ने चार अंक जुटाए।

स्टीलर्स की ओर से आलराउंडर रोहित गूलिया ने आठ अंक बनाए।

स्टीलर्स की टीम पहले हाफ में 12-10 से आगे थी लेकिन यू मुंबा की टीम दूसरे हाफ में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही।

मुंबई की टीम ने मुकाबले में आठ मिनट शेष रहते पहला आल आउट हासिल करने तीन अंक की बढ़त बनाई।

अंतिम लम्हों में विकास कंडोला ने अत्राचली को आउट करके स्कोर बराकर किया लेकिन हरियाणा का डिफेंस अभिषेक सिंह को अंतिम वैध रेड करने से नहीं रोक पाया। वह मुंबई के आखिरी खिलाड़ी बचे थे और सुरक्षित रहकर उन्होंने टीम को आलआउट होने से बचा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\