देश की खबरें | हरियाणा का शूटर दिल्ली से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने यहां छावला इलाके से हरियाणा के 24 वर्षीय एक शूटर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त दिल्ली पुलिस ने यहां छावला इलाके से हरियाणा के 24 वर्षीय एक शूटर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रोहतक का आरोपी अंकित (24) सात आपराधिक मामलों में कथित तौर पर संलिप्त है और उसकी गिरफ्तारी से सोनीपत में एक हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गयी है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसके पास से तीन पिस्तौल, एक ‘सिंगल-शॉट’ पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (अपराध शाखा) अमित गोयल ने बताया कि जुलाई में अंकित ने अपने साथियों के साथ एक पुरानी दुश्मनी को लेकर सोनीपत में जयपाल पर कथित तौर पर 10 गोलियां चलायी थीं।

गोयल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अंकित छावला इलाके में आएगा। इसके बाद एक दल गठित किया गया जिसने इलाके में छापा मारा और अंकित को पकड़ लिया।

गोयल ने बताया कि उसके खिलाफ दिल्ली तथा हरियाणा के विभिन्न पुलिस थानों में हत्या के प्रयास और स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून तथा शस्त्र कानून के तहत मामलों में कम से कम सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड