देश की खबरें | हरियाणा में जून के महीने में 30 प्रतिशत और पंजाब में 28 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई, जबकि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 13.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

चंडीगढ़, एक जुलाई पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई, जबकि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 13.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

हरियाणा के अंबाला, हिसार, रोहतक, करनाल, नारनौल, चरखी दादरी, पंचकूला और रेवाड़ी सहित अन्य स्थानों पर बारिश हुई। वहीं, पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, मोहाली और गुरदासपुर जैसे इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई।

पिछले तीन दिन के दौरान चंडीगढ़ में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक की 24 घंटे की अवधि में चंडीगढ़ में 13.5 मिमी बारिश हुई। इससे पहले के दो दिन में शहर में 190 मिमी बारिश हुई थी।

मौसम विभाग ने बताया कि जून महीने में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में जून महीने में 69.7 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 54.5 मिमी है। यह 28 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह, हरियाणा में जून में 71.7 मिमी बारिश हुई, जो 55.3 मिमी के सामान्य औसत से 30 प्रतिशत अधिक है।

चंडीगढ़ में जून माह में 37 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, जो 213 मिमी थी जबकि इस महीने औसत बारिश 155.5 मिमी होती है।

इससे पहले चंडीगढ़ में सर्वाधिक बारिश जून 2013 में हुई थी जो 251.5 मिमी दर्ज की गई थी।

पंजाब के फरीदकोट, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, लुधियाना, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर और तरनतारन जिलों में जून में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई।

हरियाणा के भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, यमुनानगर और रेवाड़ी जिलों में भी पिछले महीने सामान्य से अधिक बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू