देश की खबरें | हरियाणा : पुलिस ने विधायक की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला को हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने हरियाणा के विधायक मामन खान की पत्नी होने का दावा करने वाली 30 वर्षीय एक महिला को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 23 अगस्त पुलिस ने हरियाणा के विधायक मामन खान की पत्नी होने का दावा करने वाली 30 वर्षीय एक महिला को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

फिरोजपुर झिरका से विधायक खान की पत्नी द्वारा दर्ज करायी शिकायत के अनुसार, खान को मंगलवार को एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने ऑटोरिक्श चालक होने का दावा करते हुए उन्हें बताया कि वह उनकी ‘‘पत्नी’’ को लेकर आया है।

शिकायत में कहा गया है, इसके तुरंत बाद घर के सामने एक ऑटोरिक्शा रुका और एक महिला उसमें से उतरी और उनके घर के दरवाजे की घंटी बजाने लगी। बाद में सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां से हटाया।

खान की पत्नी ने शिकायत में कहा, ‘‘इसके तुरंत बाद मेरे पति के मोबाइल पर लगातार 20 बार फोन किया गया और यह उन्हें किसी झूठे मामले में फंसाने की कोशिश है। 2018-19 में उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने उन्हें एक महिला का इस्तेमाल कर वसूली के एक मामले में फंसाने की कोशिश की थी।’’

पुलिस ने बताया कि हिसार की रहने वाली महिला को हिरासत में ले लिया गया है और उसे एक आश्रय गृह भेज दिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि महिला मानसिक रूप से परेशान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\