देश की खबरें | हरियाणा पुलिस ने पकड़ा कुख्यात गैंगस्टर कुलदीप उर्फ लंबू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के अलवर से गैंगस्टर कुलदीप उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद की है।

भिवानी, 28 मई हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के अलवर से गैंगस्टर कुलदीप उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद की है।

डीएसपी अशोक कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि चरखी दादरी जिले की दादरी स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने गैंगस्टर कुलदीप उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक पिस्टल और 24 कारतूस बरामद की।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के अलवर जिले के मांडन गांव का कुलदीप उर्फ लंबू गुरुग्राम के संदीप गाडोली गैंग से जुड़ा है और वह लूट के अलावा गैंगवार में भी हत्या कर चुका है।

उन्होंने बताया कि उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन के लिए उसे हिरासत में लिया गया और हिरासत अवधि के दौरान उसकी निशानदेही पर निमराना स्थित उसके फ्लैट से दो डोगा एवं 21 और कारतूस बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हरियाणा के अलावा राजस्थान में 24 मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और फिरौती संबंधी केस शामिल हैं।

कुमार ने बताया कि कुलदीप के खिलाफ दादरी के अलावा गुरुग्राम और रोहतक में केस दर्ज हैं। इन तीनों जिलों की पुलिस को उसकी तलाश थी, लेकिन दादरी पुलिस के हाथ सफलता लग गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड