देश की खबरें | हरियाणा : व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, साझेदारों पर धोखा देने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जींद में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में साझेदारों पर धोखा देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जींद (हरियाणा), 16 अगस्त जींद में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में साझेदारों पर धोखा देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर उसके तीन साझेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

गांव लोन निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई मंदीप (37) दिल्ली के मुखर्जी नगर में विनय अत्री, मोहित अत्री तथा राजेश अत्री के साथ साझेदारी में पुस्तकालय चलता था। तीनों आरोपितों ने उसके भाई से बिना बताए पुस्तकालय को बेच दिया।

शिकायत में दावा किया गया कि इससे आहत होकर मंदीप ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें तीनों आरोपितों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

शहर थाना की जांच अधिकारी गीता ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड