देश की खबरें | हरियाणा भूमि सौदा : ईडी ने लगातार तीसरे दिन रॉबर्ट वाद्रा का बयान दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2008 के हरियाणा भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाद्रा का लगातार तीसरे दिन बयान दर्ज किया।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2008 के हरियाणा भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाद्रा का लगातार तीसरे दिन बयान दर्ज किया।

बृहस्पतिवार की पूछताछ के बाद, जांच के तहत वाद्रा (56) से पिछले तीन दिनों में लगभग 16 घंटे तक पूछताछ की गई है। वाद्रा (56) ने ईडी की कार्रवाई को उनके और उनके परिवार के खिलाफ ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार दिया है।

वह अपनी पत्नी एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ पूर्वाह्न 11 बजे के बाद मध्य दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। पूछताछ के बाद वाद्रा शाम छह बजकर 15 मिनट के आसपास ईडी कार्यालय से निकले।

ईडी सूत्रों ने बताया कि फिलहाल रॉबर्ट वाद्रा को पेश होने के लिए कोई नई तारीख नहीं दी गई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा या नहीं।

सूत्रों ने बताया कि वाद्रा से कुल 16-17 सवाल पूछे गए और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया।

वाद्रा ने सुबह संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस मामले में हरियाणा सरकार और ‘‘खट्टर जी (हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर) से 2019 और 2020 में क्लीनचिट मिल चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (ईडी) इतने सालों के बाद मुझे क्यों बुला रहे हैं... यह एक राजनीतिक षडयंत्र है और इसीलिए लोगों को लगता है कि यह एजेंसियों का दुरुपयोग है।’’

सूत्रों ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि ईडी जल्द ही इस मामले में वाद्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा धन शोधन के दो अन्य मामलों की भी जांच होगी। इन मामलों में कुछ संपत्तियों की कुर्की भी की जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट