देश की खबरें | हरियाणा ने पिछले दशक में उल्लेखनीय प्रगति की है: मुख्यमंत्री सैनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि राज्य ने पिछले एक दशक में उल्लेखनीय प्रगति की है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल में विकास को तीन गुना तेज किया जाएगा।

करनाल (हरियाणा), 23 दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि राज्य ने पिछले एक दशक में उल्लेखनीय प्रगति की है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल में विकास को तीन गुना तेज किया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी ने चुनाव के दौरान दावा किया था कि संविधान खतरे में है, लेकिन हकीकत यह है कि पार्टी खुद संकट में है।

सैनी ने यहां इंद्री में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कल्याणकारी योजना के पीछे 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा है।

उन्होंने कहा कि इसी के अनुरूप ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ की भावना को कायम रखते हुए राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है और भाजपा सरकार के वर्तमान कार्यकाल में विकास को तीन गुना गति दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट