देश की खबरें | हरियाणा सरकार का भूमि अधिग्रहण विधेयक किसानों के लिए एक और झटका : हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों को एक और झटका दिया है और दावा किया है कि हाल ही में विधानसभा द्वारा पारित एक विधेयक प्रशासन को किसानों की सहमति के बिना उनकी जमीन का अधिग्रहण करने की अनुमति देगा।

चंडीगढ़, 26 अगस्त कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों को एक और झटका दिया है और दावा किया है कि हाल ही में विधानसभा द्वारा पारित एक विधेयक प्रशासन को किसानों की सहमति के बिना उनकी जमीन का अधिग्रहण करने की अनुमति देगा।

राज्य विधानसभा ने मंगलवार को संपन्न हुए मानसून सत्र में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन और पुनर्स्थापन (संशोधन) विधेयक, 2021 में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार को पारित किया था।

इस पर बहस के दौरान, विपक्षी कांग्रेस ने मांग की थी कि इसे या तो वापस ले लिया जाए या एक प्रवर समिति को सौंप दिया जाए। कांग्रेस ने यह दावा किया कि इसके कई प्रावधान किसान विरोधी हैं।

अब इस विधेयक को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिनकी मंजूरी के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा सरकार ने किसानों के हितों की रक्षा करने वाले सभी प्रावधानों को सुनियोजित ढंग से समाप्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकार ने किसानों के अधिकारों पर एक और प्रहार किया है।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने आगे कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन केवल "इवेंट मैनेजमेंट और विज्ञापन के माध्यम से" सरकार चलाना चाहता है।

हुड्डा ने आरोप लगाया, ''वर्तमान सरकार की नीतियों से हर वर्ग उत्पीड़ित है, जो लगातार किसानों के अधिकारों पर हमला कर रही है।''

उन्होंने दावा किया, "अब कोई भी जिलाधिकारी किसानों की सहमति के बिना रातों-रात उनकी जमीन का अधिग्रहण कर सकता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज