जरुरी जानकारी | हरियाणा सरकार लगातार सड़क, रेल बुनियादी ढांचे को उन्नत बना रही: राज्यपाल दत्तात्रेय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार माल और यात्री यातायात की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए सड़क और रेलवे दोनों के बुनियादी ढांचे को लगातार उन्नत बना रही है।
चंडीगढ़, सात मार्च हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार माल और यात्री यातायात की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए सड़क और रेलवे दोनों के बुनियादी ढांचे को लगातार उन्नत बना रही है।
बजट सत्र के पहले दिन हरियाणा विधानसभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह सर्वविदित है कि बुनियादी ढांचा, किसी भी राज्य के भौतिक और आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पैमाना है।
दत्तात्रेय ने कहा, ‘‘यह उद्योगों और निवेशों को आकर्षित करके राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। आज राज्य में एक भी जिला ऐसा नहीं है जो राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा न हो।’’
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में राज्य में 30,498 करोड़ रुपये की लागत से 55,016 किलोमीटर सड़कों में सुधार किया गया है, जबकि 4,702 करोड़ रुपये के निवेश से 8,086 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया है।
राज्यपाल ने कहा कि 1,712 करोड़ रुपये की लागत से 87 रेलवे ओवर ब्रिज, भूमिगत पुल और अन्य पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार माल ढुलाई और यात्री यातायात की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए सड़क और रेलवे दोनों के बुनियादी ढांचे को लगातार उन्नत बना रही है।’’
राज्यपाल ने नव स्थापित हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि. का भी जिक्र किया। हिसार में अब महाराजा अग्रसेन के नाम पर राज्य का पहला हवाई अड्डा है, जहां से जल्द ही घरेलू उड़ानें शुरू होने वाली हैं। इसके अलावा, एक घरेलू हवाई अड्डा निर्माणाधीन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)