देश की खबरें | हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत वित्तीय सहायता राशि बढ़ायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं के विवाह में सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता बढ़ाने का निर्णय लिया है।

चंडीगढ़, एक जुलाई हरियाणा सरकार ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं के विवाह में सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता बढ़ाने का निर्णय लिया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अब इन परिवारों को अपनी बेटियों की शादी के लिए कन्यादान के रूप में 51,000 रुपये मिलेंगे। पहले यह राशि 41,000 रुपये थी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी ।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस फैसले से 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले हजारों पात्र परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।’’

इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को अब अपनी बेटियों की शादी के लिए कन्यादान के रूप में 51,000 रुपये मिलेंगे।

इसके अलावा, किसी भी श्रेणी की महिला खिलाड़ियों को भी उनकी शादी के लिए 51,000 रुपये की सहायता मिलेगी।

इस योजना में ‘दिव्यांग’ जोड़ों को भी इसी तरह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जहां पति या पत्नी में से कोई एक शारीरिक रूप से विकलांग है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है