Krishna Janmashtami 2023: हरियाणा में 7 सितंबर को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के लिए घोषित की छुट्टी

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को अपने पूर्व आदेश में बदलाव करते हुए जन्माष्टमी पर्व के लिए सात सितंबर को राजपत्रित अवकाश घोषित किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

Photo Credits: File Image

Krishna Janmashtami 2023:  हरियाणा सरकार ने मंगलवार को अपने पूर्व आदेश में बदलाव करते हुए जन्माष्टमी पर्व के लिए सात सितंबर को राजपत्रित अवकाश घोषित किया.एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई.सरकार ने इससे पहले जन्माष्टमी के लिए छह सितंबर को अवकाश अधिसूचित किया था. प्रदेश में जन्माष्टमी के अवकाश को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच बनी असमंजस की स्थिति को  मनोहर लाल सरकार ने दूर कर दिया है. मुख्य सचिव संजीव कौशल के आदेशानुसार जारी पत्र में कहा गया है कि 7 सितंबर को गैजेटेड होलिडे रहेगा. यह अवकाश सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, शिक्षा विभाग और दूसरे संस्थानों के लिए लागू रहेगा.

अवकाश में बदलाव पर सरकार की तरफ से फैसला लेने के बाद  अधिसूचना मंगलवार को मुख्य सचिव की ओर से जारी की गई. अधिसूचना में कहा गया. यह भी पढ़े: Krishna Janmashtami 2023: कब है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव? जानें देश के विभिन्न अंचलों में कृष्णोत्सव की विभिन्न परंपराएं?

Tweet:

अधिसूचना में कहा गया कि ‘‘यह अधिसूचित किया जाता है कि हरियाणा सरकार के अधीन विभागों/बोर्डों/निगमों, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों में छह सितंबर के बजाय सात सितंबर 2023 को ‘जन्माष्टमी’ पर्व के कारण राजपत्रित अवकाश मनाया जाएगा, पूर्व अधिसूचना 16 दिसंबर 2022 को जारी की गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट