देश की खबरें | हरियाणा: पलवल में गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में चार लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पलवल जिले में एक पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में एक दुकानदार की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
फरीदाबाद (हरियाणा), 14 नवंबर हरियाणा के पलवल जिले में एक पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में एक दुकानदार की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्राथमिकी के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित और अदाणी गैस के पर्यवेक्षक विशाल शामिल हैं।
यह घटना मंगलवार को ओल्ड जीटी रोड पर उस समय की है जब पाइपलाइन की मरम्मत कर रही जन स्वास्थ्य विभाग की जेसीबी मशीन से गलती से पास की पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें रिसाव हो गया।
पास की एक चाय की दुकान में भी आग लग गई, जिससे दुकानदार हरिचंद सिंगला (50) की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
कई स्थानीय व्यापारी संगठन भी अस्पताल में इकट्ठा हुए और मृतक के परिवार के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा उसके बेटे के लिए सरकारी नौकरी की मांग की।
बाद में उप मंडल मजिस्ट्रेट ज्योति और पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र सिंह ने मामले को शांत कराया और आश्वासन दिया कि उनकी मांगें पूरी की जाएंगी।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद 5,000 घरों में गैस आपूर्ति बाधित हो गई है, जबकि मोती कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति तीन दिन से ठप है।
पुलिस ने बताया कि प्रशासन ने बुधवार को कई स्थानों पर खुले गड्ढों को भी सील कर दिया।
अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र की दो दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का सामान आग में जलकर खाक हो गया।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)