देश की खबरें | हरियाणा: स्कूल निदेशक हत्याकांड में चार नाबालिग पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के हिसार जिले में एक निजी उच्च माध्यमिक विद्यालय के निदेशक की हत्या के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को चार छात्रों को पकड़ लिया।

हिसार, 11 जुलाई हरियाणा के हिसार जिले में एक निजी उच्च माध्यमिक विद्यालय के निदेशक की हत्या के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को चार छात्रों को पकड़ लिया।

हांसी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित यशवर्धन ने संवाददाताओं को बताया कि जगबीर सिंह पन्नू की हत्या में दो नाबालिग छात्र शामिल थे जबकि दो अन्य ने साजिश रची थी और उन्होंने अपराध में इस्तेमाल हथियार उपलब्ध कराया था।

बास गांव स्थित स्कूल में पन्नू की बृहस्पतिवार को कथित तौर पर दो मुख्य आरोपियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि पीड़ित ने आरोपियों को अनुशासनहीनता के लिए फटकार लगायी थी जिससे वे नाराज थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों मुख्य आरोपियों ने पन्नू पर चाकू से कई बार वार किए और इसके बाद फरार हो गए।

उसने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों छात्र स्कूल से बाहर भागते हुए दिखाई दे रहे है। जांच के दौरान दो और छात्रों की संलिप्तता सामने आई।

एसपी ने बताया कि स्कूल परिसर से निकलने के बाद आरोपियों ने एक राहगीर से मोटरसाइकिल छीन ली और उससे फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी बाल नहीं कटवाने और अन्य अनुशासनात्मक मुद्दों को लेकर पन्नू (पीड़ित) द्वारा बार-बार डांटे जाने से नाराज थे।

बास थाना प्रभारी निरीक्षक मंदीप ने पहले बताया था कि पन्नू की उम्र लगभग 55 वर्ष थी।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला कि पन्नू के शरीर पर चाकू के तीन घाव हैं।

एसपी ने कहा, ‘‘पुलिस की कई टीम जांच में लगी हुई थीं। हमने आरोपियों की पहचान कर ली थी, लेकिन वे अलग-अलग जगहों पर भाग गए थे। हमें शुक्रवार को सूचना मिली कि मुंडल बस स्टैंड के पास स्कूल ड्रेस पहने चार छात्र देखे गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत उस जगह पर छापा मारा और उन्हें पकड़ लिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘वे नाबालिग हैं, इसलिए हम उनकी पहचान उजागर नहीं कर सकते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान हमें पता चला कि पन्नू समय-समय पर उन्हें अनुशासन को लेकर सलाह देते थे, जो एक शिक्षक की ज़िम्मेदारी होती है...। अन्य छात्रों की तरह उन्हें भी नशीले पदार्थ और अन्य बुराइयों से दूर रहने के लिए कहा जाता था। ’’

एसपी ने कहा, ‘‘जब उन्हें बार-बार सुधरने के लिए कहा गया तो उनमें पन्नू के प्रति रंजिश पैदा हो गई और उन्होंने यह अपराध किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट