देश की खबरें | हरियाणा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला, भाजपा की श्रुति चौधरी ने नामांकन दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती एवं भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी समेत कई नेताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

चंडीगढ़, 12 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती एवं भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी समेत कई नेताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन ने पंचकूला विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।

राज्य की 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

आदित्य सुरजेवाला ने कैथल विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आदित्य के साथ उनके पिता एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला भी थे।

श्रुति चौधरी ने तोशाम सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ उनकी मां एवं राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब भी थे।

कांग्रेस उम्मीदवार अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र जिले की थानेसर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी थे।

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है।

नामांकन पत्रों की जांच 13 सितंबर को की जाएगी तथा 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा विधानसभा चुनाव में ‘हैट्रिक’ बनाने की कोशिश में है, लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जो सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी