देश की खबरें | हरियाणा: कांग्रेस अपनी पार्टी के चिन्ह पर पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां राज्य विधायक दल की बैठक के बाद बुधवार को कहा कि हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अपने चुनाव चिह्न पर सितंबर में होने वाले पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगी।

चंडीगढ़, 17 अगस्त पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां राज्य विधायक दल की बैठक के बाद बुधवार को कहा कि हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अपने चुनाव चिह्न पर सितंबर में होने वाले पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगी।

पार्टी ने एक बयान में कहा, कांग्रेस की यह बैठक हुड्डा की अध्यक्षता में हुई। वह हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान भी मौजूद थे।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगी।

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर पंचायत चुनाव स्थगित किए हैं।

उन्होंने कहा कि इससे राज्य के कईं गांवों में विकास कार्य ठप हो गये और पंचायत में प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में भ्रष्टाचार बढ़ गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि चुनाव में पिछड़े वर्गों के अधिकार सुनिश्चित किए जाएं और उन्हें आरक्षण का लाभ दिया जाए।

हुड्डा ने कहा कि शामलात भूमि (साझा भूमि) पर इस साल की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद उत्पन्न हुए मुद्दों पर पार्टी की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

हुड्डा ने कहा कि बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने 28 अगस्त को यमुनानगर में होने वाले 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है। अब यह कार्यक्रम 11 सितंबर को होगा क्योंकि कांग्रेस पार्टी 28 अगस्त को दिल्ली में महंगाई के खिलाफ 'हल्ला बोल' रैली करने जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड