देश की खबरें | हरियाणा कांग्रेस 25 मार्च को सोनीपत में राज्य सरकार की विफलताओं का ‘पर्दाफाश’ करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए पार्टी 25 मार्च को सोनीपत में एक “पर्दाफाश रैली” आयोजित करेगी।

चंडीगढ़, सात मार्च कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए पार्टी 25 मार्च को सोनीपत में एक “पर्दाफाश रैली” आयोजित करेगी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध, नशाखोरी, बेरोजगारी, महंगाई और राज्य का कर्ज बढ़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है।

विपक्ष के नेता हुड्डा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सोनीपत में 25 मार्च को एक बड़ी रैली होगी।

हुड्डा ने पांच जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को भी संबोधित किया। बैठक में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

पार्टी के एक बयान के मुताबिक यमुनानगर में पार्टी के ‘विपक्ष आपके दृष्टिकोण’ के विस्तार कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारियां आवंटित करने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं से परामर्श करने के लिए बैठक बुलाई गई।

नेताओं ने सुझाव दिया कि कार्यक्रम (विपक्ष आपके दृष्टिकोण) दो अप्रैल को होना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू