देश की खबरें | हरियाणा: नवविवाहित जोड़े की हत्या के मामले में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के हांसी कस्बे में एक नवविवाहित जोड़े की हत्या के सिलसिले में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
हिसार, 25 जून हरियाणा के हांसी कस्बे में एक नवविवाहित जोड़े की हत्या के सिलसिले में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बड़ाला गांव निवासी तेजवीर (27) और सुल्तानपुर गांव की निवासी मीना सोमवार सुबह लाला हुकुम चंद जैन पार्क में बैठे हुए थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि वह इस मामले की झूठी शान की खातिर की गई हत्या (ऑनर किलिंग) के पहलू से भी जांच कर रही है।
उसने बताया कि तेजवीर के पिता मेहताब सिंह की शिकायत के आधार पर हांसी शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मीना के पिता सुभाष, उसके भाई सचिन, उसके रिश्तेदार मंगतू और उसके कुछ अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उसने कहा कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)