देश की खबरें | हरियाणा : भाजपा कार्यकर्ता ने टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पटौदी विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुमेर सिंह तंवर ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पिछले 37 वर्ष से भाजपा के लिए काम कर रहे तंवर के साथ-साथ बड़ी संख्या में उनके सहयोगियों ने भी पार्टी छोड़ दी।

गुरुग्राम, 18 सितंबर हरियाणा के पटौदी विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुमेर सिंह तंवर ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पिछले 37 वर्ष से भाजपा के लिए काम कर रहे तंवर के साथ-साथ बड़ी संख्या में उनके सहयोगियों ने भी पार्टी छोड़ दी।

तंवर ने साफ किया कि वह किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन सामाजिक एवं राष्ट्रीय हितों से जुड़े कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे।

तंवर ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार चुनाव में भाजपा नेतृत्व ने दक्षिण हरियाणा की सभी विधानसभा सीट पर सिंह के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और उनके संगठन ‘इंसाफ मंच’ से जुड़े लोगों को टिकट देकर पार्टी की जीत की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया है।

तंवर ने कहा कि मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा कि मोदी लहर और भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सिंह ने 2014 से 2024 तक तीन बार चुनाव जीता।

तंवर ने कहा, ''माननीय प्रधानमंत्री जी, यह हरियाणा के हजारों कार्यकर्ताओं का दर्द है। राव इंद्रजीत के डर और धमकी के कारण कार्यकर्ता कुछ भी कह नहीं पा रहे हैं।''

जितेंद्र पारुल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार