देश की खबरें | हरियाणा : भाजपा कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत, पत्नी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पानीपत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की अंबाला कैंट में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अंबाला, 19 फरवरी हरियाणा के पानीपत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की अंबाला कैंट में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता की कार राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पानीपत निवासी राजीव के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि वह भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था।

पुलिस ने बताया कि राजीव के साथ कार में सवार उनकी पत्नी अनीता चावला भी हादसे में घायल हुई हैं और उनके सीने में चोट आई है। उन्होंने बताया कि अनीता भी भाजपा की महिला इकाई की जिला सचिव हैं।

पुलिस ने बताया कि दंपति चंडीगढ़ से पानीपत के लिए रविवार सुबह रवाना हुआ था। हादसा अंबाला कैंट के पास दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

उन्होंने बताया कि राजीव के शव को राहगीरों की मदद से कार से निकाला गया, जबकि अनीता को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर करनाल से भाजपा सांसद संजय भाटिया ने कुछ स्थानीय नेताओं के साथ अस्पताल जाकर अनीता का हाल-चाल पूछा और राजीव की मौत पर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्ति की।

पुलिस ने अनीता के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि राजीव के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद पानीपत ले जाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\