देश की खबरें | हरियाणा : सात उपायुक्तों सहित 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 16 और हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 28 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया।

चंडीगढ़, 19 अगस्त हरियाणा सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 16 और हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 28 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया।

एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, तबादला किये गए अधिकारियों में सात जिला उपायुक्त भी शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी प्रियंका सोनी का तबादला कर उनकी जगह आईएएस अधिकारी सुशील श्रवण को पंचकूला का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। श्रवण, पंचकूला स्थित माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक की भी भूमिका निभाएंगे।

प्रियंका सोनी को निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं शोध, और चिकित्सा शिक्षा एवं शोध विभाग के विशेष सचिव का प्रभार दिया गया है।

आईएएस अधिकारी मनोज कुमार (2012 बैच) को यमुनानगर का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि अबतक जिले के उपायुक्त रहे राहुल हुड्डा को इसी पद पर रेवाड़ी स्थानांतरित किया गया है।

आदेश के मुताबिक, मनदीप कौर अब चरखी दादरी जिले की उपायुक्त होंगी जबकि 2014 आईएएस बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार को सोनीपत का उपायुक्त बनाया गया है। मोहम्मद इमरान रजा जींद के, जबकि प्रशांत पंवार फतेहाबाद के उपायुक्त होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट