खेल की खबरें | पैरालम्पिक समापन समारोह में हरविंदर और प्रीति भारत के ध्वजवाहक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज हरविंदर सिंह और पैरालम्पिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला फर्राटा धाविका प्रीति पाल पेरिस खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे ।

पेरिस, छह सितंबर स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज हरविंदर सिंह और पैरालम्पिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला फर्राटा धाविका प्रीति पाल पेरिस खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे ।

तैतीस वर्ष के हरविंदर पैरालम्पिक में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं । उन्होंने तोक्यो में 2021 में कांस्य पदक जीता था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतना सपना सच होने जैसा है । अब समापन समारोह में भारत का ध्वजवाहक होना तो सबसे बड़ा सम्मान है । यह जीत उन सभी के लिये है जिन्हें मुझ पर भरोसा था । उम्मीद है कि मैं कइयों को अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा दे सकूंगा ।’’

महिलाओं की टी35 100 और 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली 23 वर्ष की प्रीति ने कहा ,‘‘ भारत का ध्वजवाहक होना गर्व की बात है । यह सिर्फ मेरे लिये नहीं बल्कि विषमताओं से निकलकर देश को गौरवान्वित करने वाले हर पैरा एथलीट के लिये है । ’’

भारतीय दल के अभियान प्रमुख सत्य प्रकाश सांगवान ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भावी पीढी को प्रेरणा मिलेगी ।

भारत अभी तक छह स्वर्ण, नौ रजत समेत 26 पदक जीत चुका है जो पैरालम्पिक में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े