खेल की खबरें | हर्षित के हरफनमौला प्रदर्शन से उत्तर क्षेत्र की मैच में वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उत्तर क्षेत्र ने बुधवार को यहां दलीप ट्राफी सेमीफाइनल के पहले दिन पहली पारी में 198 रन पर सिमटने के बाद दिल्ली के युवा आल राउंडर हर्षित राणा के हरफनमौला प्रदर्शन से दक्षिण क्षेत्र के स्टंप तक 63 रन तक चार विकेट झटक लिये।

बेंगलुरु, पांच जुलाई उत्तर क्षेत्र ने बुधवार को यहां दलीप ट्राफी सेमीफाइनल के पहले दिन पहली पारी में 198 रन पर सिमटने के बाद दिल्ली के युवा आल राउंडर हर्षित राणा के हरफनमौला प्रदर्शन से दक्षिण क्षेत्र के स्टंप तक 63 रन तक चार विकेट झटक लिये।

भारतीय टीम की दौड़ से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बारिश से अंतिम सत्र में करीब एक घंटे का खेल खराब हो गया।

दिन के नायक 21 साल के आल राउंडर राणा रहे जिन्होंने नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तेजी से 22 गेंद में 31 रन जोड़े और उत्तर क्षेत्र को 200 रन के करीब ले गये जो एक समय 123 रन पर सात विकेट गिरने के बाद असंभव लग रहा था।

भारतीय अंडर-23 टीम में जगह बनाने वाले राणा ने फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण क्षेत्र के कप्तान हनुमा विहारी (शून्य) को आउट करने के बाद रिकी भुई (शून्य) को लगातार गेंदों पर पवेलियन लौटा दिया।

इससे पहले मध्यम गति के गेंदबाज बलतेज सिंह (सात ओवर में 21 रन देकर दो विकेट) ने खतरनाक बी साई सुदर्शन (09) को कप्तान जयंत यादव के हाथों कैच आउट कराया। फिर उन्होंने कर्नाटक के बल्लेबाज रविकुमार समर्थ (01) का भी विकेट झटका।

दक्षिण क्षेत्र के कप्तान विहारी का पहले दिन पिच से मिल रही मदद का फायदा उठाने का फैसला उसके नयी गेंद से गेंदबाजी करने वाले वी कावेरप्पा ने सही साबित किया जिन्होंने 17.3 ओवर में 28 रन देकर पांच विकेट हासिल किये।

उत्तर क्षेत्र की टीम 14वें ओवर में 18 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। सलामी बल्लेबाज ध्रुव शोरे (11) और सलामी बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा (05) के जल्दी आउट होने के बाद अंकित कलसी (02) भी पवेलियन लौट गये।

प्रभसिमरन सिंह (52 गेंद में 49 रन) और हरियाणा के खिलाड़ी अंकित कुमार (33 रन) ने फिर चौथे विकेट के लिए 79 रन की भागीदारी निभायी।

फिर चार और बल्लेबाज 47 रन के अंदर आउट हो गये। आठ विकेट पर 144 रन के स्कोर पर राणा और वैभव अरोड़ा (50 गेंद में 23 रन) ने नौंवे विकेट के लिए 29 रन जोड़े। इसके बाद अरोड़ा और बलतेज (02) ने 25 महत्वपूर्ण रन जुटाये।

पैर की मांसपेशियों में चोट के बाद लाल गेंद के क्रिकेट में वापसी कर रहे वाशिंगटन सुंदर ने 44 रन देकर एक विकेट झटका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड