देश की खबरें | हर्षिता ने राजस्थान को केआईवाईजी में पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ ने मंगलवार को खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) में महाराष्ट्र की तैराक अदिति सतीश हेगड़े के साथ दो स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियां बटोरी।

पटना/नयी दिल्ली, छह मई राजस्थान की साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ ने मंगलवार को खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) में महाराष्ट्र की तैराक अदिति सतीश हेगड़े के साथ दो स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियां बटोरी।

हर्षिता ने स्क्रैच रेस और टाइम ट्रायल (500 मीटर) में एक-एक स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनके चचेरे भाई आदित्य जाखड़ लड़कों की स्क्रैच रेस में विजयी हुए। इससे पहले राजस्थान के ही मयंक चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

राजस्थान ने छह स्वर्ण और दो रजत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। कर्नाटक (पांच स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य) और महाराष्ट्र (पांच स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य) राजस्थान के पीछे थे।

सोमवार को 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्वर्ण जीताने वाली महाराष्ट्र की अदिति सतीश हेगड़े ने  मंगलवार को 400 मीटर फ्रीस्टाइल (4:32.87 सेकंड) और 100 मीटर बटरफ्लाई (1:04.73 सेकंड) स्पर्धाओं में जीत हासिल करके अपने स्वर्ण पदकों की संख्या तीन कर ली।

गया में आयोजित हो रही तैराकी स्पर्धाओं में तेलंगाना ने तीन स्वर्ण पदक जीते। वर्षिथ धुलिपिडी (लड़कों की 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले), सुहास प्रीतम मायलारी (लड़कों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक) और श्री नित्या सागी (लड़कियों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक) ने शीर्ष स्थान हासिल किये।

इस बीच सुहानी कुमारी ने पदक तालिका में मेजबान बिहार का खाता खोला। उन्होंने नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर परिसर के वेलोड्रोम में दो रजत पदक जीते।

उन्होंने स्क्रैच रेस (7.5 किमी) में हर्षिता से आधे सेकंड अधिक समय के साथ रजत पदक जीता।

उन्होंने इसके बाद अमृता कुमारी और शालिनी कुमारी के साथ टीम स्प्रिंट (3 लैप) में भाग लिया, लेकिन पड़ोसी झारखंड की तिकड़ी (सबीना कुमारी, संजू कुमारी और सिंधु लता हेंब्रम) को सिर्फ 1.323 सेकंड के अंतर से स्वर्ण जीतने से नहीं रोक सकीं।

हर्षिता ने 7.5 किलोमीटर की स्क्रैच रेस को 11.50.973 सेकंड के समय से साथ जीता।  उन्होंने आकांक्षा (महाराष्ट्र) और एस थबिथा (तमिलनाडु) से आगे रहते हुए टाइम ट्रायल (500 मीटर) में शीर्ष स्थान हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट