विदेश की खबरें | हैरिस ने कोविड-19 से निपटने के अमेरिका सरकार के तरीके को ‘‘सबसे बड़ी असफलता’’ करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कोविड-19 से निपटने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के तरीके को देश के ‘‘इतिहास में किसी प्रशासन की सबसे बड़ी असफलता’’ करार दिया है।

वाशिंगटन, आठ अक्टूबर अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कोविड-19 से निपटने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के तरीके को देश के ‘‘इतिहास में किसी प्रशासन की सबसे बड़ी असफलता’’ करार दिया है।

हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की बहस के दौरान अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी माइक पेंस पर तीखा हमला किया।

यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिका में 10 लाख डॉलर की जमानत पर रिहा हुआ जार्ज फ्लॉयड की हत्या का संदिग्ध.

कैलिफोर्निया से सीनेटर हैरिस (55) ने कोविड-19 वैश्विक महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘इस प्रशासन की अयोग्यता’’ के कारण अमेरिका के लोगों को बहुत बलिदान करना पड़ा है। अमेरिका में इस संक्रमण के कारण दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

हैरिस ने बुधवार रात को बहस की शुरुआत में कहा, ‘‘अमेरिकी लोगों ने हमारे देश के इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी असफलता देखी है।’’

यह भी पढ़े | Protest in New York: COVID19 के बढ़ते मामलों में निशाने पर आए यहूदियों का न्यूयॉर्क में प्रदर्शन, मास्क का बोनफायर बना कर जलाया.

उन्होंने कहा कि लोगों को वह जानकारी दिए जाने की आवश्यकता है, जो ‘‘वे सुनना नहीं चाहते, लेकिन अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें यह सुनना होगा।’’

हैरिस ने कहा, ‘‘प्रशासन की अयोग्यता के कारण उन्हें बहुत कुछ बलिदान करना पड़ा।’’

वहीं उप राष्ट्रपति माइक पेंस (61) ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प के कदमों ने सैकड़ों-हजारों अमेरिकियों की जान बचाई।

हैरिस ने संकट से निपटने की अपनी योजना के बारे में कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में जो बाइडेन की जीत होने पर उनका प्रशासन ‘‘संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाएगा, जांच करेगा, टीकाकरण करेगा और उसकी नि:शुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।’’

उन्होंने कहा कि यदि ट्रम्प प्रशासन में कोरोना वायरस का ऐसा टीका उपलब्ध हो जाता है, जिसे वैज्ञानिक सलाहकार स्वीकार नहीं करते हैं, तो वह उस टीके को स्वीकार नहीं करेंगी, लेकिन यदि डॉ. एंथनी फॉकी जैसे शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार टीके का समर्थन करते हैं, तो वह टीके का समर्थन करेंगी।

इस बीच, कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण व्हाइट हाउस में पृथक-वास में रह रहे ट्रम्प ने बहस में पेंस के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘माइक पेंस अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह (हैरिस) चूक करने वाली मशीन हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\