देश की खबरें | आयरलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला के लिए हरमनप्रीत, रेणुका को आराम, मंधाना करेंगी कप्तानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कप्तान हरमनप्रीत कौर और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आयरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम की तीन मैचों की घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आराम दिया गया है।

नयी दिल्ली, छह जनवरी कप्तान हरमनप्रीत कौर और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आयरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम की तीन मैचों की घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आराम दिया गया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 10 जनवरी से राजकोट में शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना टीम का नेतृत्व करेंगी।

हरमनप्रीत को पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। वह इस चोट के कारण शुरुआती दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सकी थी। उन्होंने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम में वापसी की और इसके बाद तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में टीम का नेतृत्व किया।

इस 35 साल की खिलाड़ी को इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में दुबई में महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी।

टीम की मुख्य तेज गेंदबाज रेनुका वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में 10 विकेट लेकर श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयी थी।

अतीत में वह पीठ की स्ट्रेस फ्रैक्चर से परेशान रही है। ऐसे में कार्यभार प्रबंधन के तहत आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला से विश्राम दिया गया है।

आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम:

स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनिस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, टिटास साधु , साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।

कार्यक्रम (सभी मैच राजकोट में दिन में 11 बजे से खेले जायेंगे)

पहला एकदिवसीय: 10 जनवरी

दूसरा एकदिवसीय: 12 जनवरी

तीसरा एकदिवसीय: 15 जनवरी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट