देश की खबरें | हरि बाबू कंभमपति ने ओडिशा के राज्यपाल के पद की शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरि बाबू कंभमपति ने शुक्रवार को राजभवन में एक समारोह के दौरान ओडिशा के 27वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

भुवनेश्वर, तीन जनवरी हरि बाबू कंभमपति ने शुक्रवार को राजभवन में एक समारोह के दौरान ओडिशा के 27वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विपक्ष के नेता नवीन पटनायक, राज्य के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कंभमपति को पद की शपथ दिलाई।

हाल ही में रघुबर दास द्वारा राज्यपाल के पद से त्यागपत्र दिए जाने के बाद अब उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी कंभमपति संभालेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

कंभमपति बृहस्पतिवार दोपहर को यहां पहुंचे थे।

यहां हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ पुरी में जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया और ओडिशा तथा यहां के लोगों के कल्याण के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया।

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कंभमपति को पिछले साल 24 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट