IPL 2024: अपनी पूर्व टीम टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की विरासत आगे बढ़ाने की शुरुआत करेंगे हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या रविवार को यहां जब अपनी पूर्व टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे तो उनका लक्ष्य अपने पूर्ववर्ती रोहित शर्मा की विरासत को आगे बढ़ाना होगा.

Hardik Pandya (Photo: X)

अहमदाबाद, 23 मार्च: हार्दिक पंड्या रविवार को यहां जब अपनी पूर्व टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे तो उनका लक्ष्य अपने पूर्ववर्ती रोहित शर्मा की विरासत को आगे बढ़ाना होगा. यह भी पढ़ें: IPL 2024: दिनेश कार्तिक ने कहा, 'क्रिकेट और कमेंट्री के बीच सामंजस्य बिठाना आसान नहीं था'

हार्दिक की अगुवाई में टाइटंस ने अपने पदार्पण सत्र में ही खिताब जीता था जबकि पिछली बार वह उपविजेता रहा था. यह ऑलराउंडर हालांकि इस सत्र में वापस मुंबई से जुड़ गया जहां उन्हें रोहित के स्थान पर कप्तान नियुक्त किया गया है.

हार्दिक इसके साथ ही वनडे विश्व कप में चोटिल होने के बाद किसी टूर्नामेंट में खेलेंगे. अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक के बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में प्रदर्शन पर सभी की नजर टिकी रहेगी.

टाइटंस ने हार्दिक की जगह शुभमन गिल को अपना कप्तान नियुक्त किया है जिन्हें कप्तानी का बहुत कम अनुभव है. मुंबई की टीम फिटनेस से जुड़े मुद्दों से जूझ रही है. उसके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अभी तक खेलने की मंजूरी नहीं मिली है.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ और दिलशान मदुशंका पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं, जबकि नए खिलाड़ी गेराल्ड कोएत्ज़ी भी मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे हैं और वह भी शुरू में कुछ मैच से बाहर रह सकते हैं.

मुंबई को पांच खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा इस सत्र में विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे और वह विश्व कप से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करना चाहेंगे. मुंबई के एक अन्य खिलाड़ी ईशान किशन के प्रदर्शन पर भी सभी की नजर रहेगी.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के घरेलू क्रिकेट में खेलने के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से हाथ धोना पड़ा था और अब वह खुद को साबित करने के लिए बेताब होंगे.

मुंबई के पास हार्दिक के अलावा मोहम्मद नबी और रोमारियो शेफर्ड के रूप में ऑलराउंडर के अच्छे विकल्प मौजूद हैं. जहां तक टाइटंस का सवाल है तो गिल के लिए टीम की पिछले दो सत्र की निरंतरता को बरकरार रखना चुनौती होगी. गिल को भारत के भावी कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है लेकिन इससे पहले उन्हें खुद को आईपीएल में साबित करना होगा.

गिल पिछले सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल थे और उनकी टीम यही उम्मीद कर रही होगी की कप्तानी के दायित्व का उनकी बल्लेबाजी पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े.

टाइटंस को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमी खलेगी जो एड़ी के ऑपरेशन के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे. उसके लिए हालांकि अच्छी खबर यह है कि अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान पीठ की चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं.

टीम इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी. शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड, सूर्यकुमार यादव.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक त्यागी, जोश लिटिल, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, सुशांत मिश्रा, दर्शन नालकंडे, नूर अहमद, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, साई किशोर, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, विजय शंकर, बीआर शरथ, मोहित शर्मा, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, जयंत यादव, उमेश यादव.

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस