Hardik Pandya Bowling Practice: हार्दिक पंड्या ने पूरे दमखम से शुरू किया गेंदबाजी प्रैक्टिस, आईपीएल में करेंगे वापसी

भारत के अनुभवी हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने अपने टखने की चोट से उबरने के बाद पूरी लय में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए तैयार हैं जहां वह मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे

हार्दिक पंड्या( Photo Credit: Instagram)

Hardik Pandya Bowling Practice: वडोदरा, 27 जनवरी भारत के अनुभवी हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने अपने टखने की चोट से उबरने के बाद पूरी लय में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए तैयार हैं जहां वह मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे. पिछले साल टखने की चोट के कारण विश्व कप से बाहर होने वाले पंड्या को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो फुटेज में गेंदबाजी करते देखा गया. यह भी पढ़ें: आगामी आईपीएल सत्र से पहले गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या ने शुरू की गेंदबाजी प्रैक्टिस, कप्तान के तौर पर MI में करेंगे वापसी, देखें वीडियो

हार्दिक ने कहा, ‘‘ खेल में वापसी करके मुझे अच्छा लग रहा है. मेरी यात्रा 17 साल पहले इसी मैदान पर शुरू हुई थी.’’

हार्दिक को इस दौरान गेंदबाजी के अलावा मैदान में दौड़ लगाते और व्यायाम करते देखा गया

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अभ्यास में जितना समय दे सकता हूं, हर दिन उतना दे रहा हूं.’’

हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ‘हाई-प्रोफाइल ट्रेड’ के बाद 15 दिसंबर को बेहद सफल रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था. वह नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मुकाबले के दौरान चोट लगने के बाद से राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं.

वह इस महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी 20 श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर-पूर्वी भारत समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई में अज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड