खेल की खबरें | जिस तरीके से मैच जीते खुश हूं, मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया: कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस को हराने के बाद कहा कि वह जीत दर्ज करने के तरीके से काफी खुश हैं और साथ ही उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की पारी की प्रशंसा की।

दुबई, 26 सितंबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस को हराने के बाद कहा कि वह जीत दर्ज करने के तरीके से काफी खुश हैं और साथ ही उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की पारी की प्रशंसा की।

आरसीबी ने मैक्सवेल की 56 रन और कोहली की 51 रन की पारी से छह विकेट पर 165 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करके मुंबई इंडियंस को 111 रन पर समेटकर 54 रन से जीत हासिल की।

इसमें हर्षल पटेल (चार विकेट) की हैट्रिक, युजवेंद्र चहल के तीन विकेट और मैक्सवेल के दो विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन ने अहम भूमिका अदा की।

मैक्सवेल को अपने इस प्रदर्शन के लिये मैन आफ द मैच चुना गया।

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘बहुत खुश हूं, विशेषकर जिस तरीके से हम जीते। शुरूआत अच्छी नहीं रही थी क्योंकि हमने देवदत्त पडीक्कल का विकेट गंवा दिया था। लेकिन फिर श्रीकर भरत ने कुछ शानदार शाट लगाये और मुझसे दबाव कम किया। लेकिन मैक्सवेल की पारी अविश्वसनीय थी। अगर आप दबदबा नहीं बनाते तो बुमराह आप पर हावी हो जाता। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसके खिलाफ आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है और आज के प्रदर्शन के लिये मैं 10 में से पूरे 10 अंक देता हूं। हालांकि हमने 15 रन कम बनाये। हमें 20-25 अतिरिक्त बनाने चाहिए थे। ’’

हैट्रिक लेने वाले पटेल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हर्षल ने जो किया, वह अविश्वसनीय था। ’’

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘‘मुझे लगा कि गेंदबाजी का प्रयास शानदार रहा, वे 180 रन बनाने की ओर बढ़ रहे थे लेकिन हमारी गेंदबाजी के कारण ऐसा नहीं कर सके। लेकिन बल्लेबाजों ने हमें निराश किया। मैंने भी खराब शॉट खेला और आउट हो गया। मुझे लगता है कि यह मैच को बदलने वाला क्षण था। ’’

हर्षल पटेल ने कहा, ‘‘मैं छठी बार हैट्रिक पर था और पहली बार हैट्रिक बना सका। बहुत खुश हूं। पोलार्ड आपकी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा सकता है। मोहम्मद सिराज ने जिस तरह से शुरूआत की, उससे हमारी गेंदबाजी की लय तय हुई और फिर चहल और मैक्सी ने शानदार गेंदबाजी की। ’’

मैक्सवेल ने कहा, ‘‘यह शानदार मैच था। मैं अपनी गेंदबाजी पर मेहनत कर रहा हूं। स्विच हिट शॉट पर भी काम कर रहा हूं और इसका फायदा मिलने लगा है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड