देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में खुशगवार सुबह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह मौसम अच्छा रहा और इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली,11 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह मौसम अच्छा रहा और इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।

रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान