हंदवाड़ा मुठभेड़: 21 वीं राष्ट्रीय राइफल्स ने सेना पदक से सम्मानित अधिकारी को खोया

ब्रिगेड ऑफ गार्ड्स से अधिकारियों और जवानों को शामिल कर राष्ट्रीय राइफल्स (21-आरआर) ने 300 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराने को लेकर ‘‘तीहरा शतक लगाने’’ का गौरव हासिल किया है।

जमात

श्रीनगर, तीन मई आतंकवाद से मुकाबला करते हुए तीन दशक में 21 वीं राष्ट्रीय राइफल्स ने रविवार को कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपना दूसरा कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) खो दिया, जब दो बार सेना पदक से सम्मानित किये जा चुके कर्नल आशुतोष शर्मा ने बंधक बनाये गये लोगों को मुक्त कराने के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

ब्रिगेड ऑफ गार्ड्स से अधिकारियों और जवानों को शामिल कर राष्ट्रीय राइफल्स (21-आरआर) ने 300 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराने को लेकर ‘‘तीहरा शतक लगाने’’ का गौरव हासिल किया है।

उल्लेखनीय है कि 21 वीं राष्ट्रीय राइफल का गठन थल सेना ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिये किया है।

बटालियन ने अपना पहला कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजींदर चौहान के रूप में 21 अगस्त 2000 को खोया था।

इसके करीब 20 साल बाद कर्नल आशुतोष शर्मा रविवार सुबह उस वक्त शहीद हो गये, जब वह उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा तहसील के चंगीमुल्ला में आतंकवादियों का मुकाबला कर रहे थे।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि कर्नल और उनकी टीम ने चंगीमुल्ला गांव में आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाये गये लोगों को बहादुरी से मुक्त कराया।

कश्मीर में कमांडिंग ऑफिसर के तौर पर सेवा देने को लेकर दो बार सेना पदक से सम्मानित किये जा चुके कर्नल शर्मा को उनके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी सबसे खुशमिजाज अधिकारी के रूप में याद करते हैं, जो अपने जवानों के साथ वक्त बिताना पसंद करते थे।

कर्नल चौहान 2000 में उस वक्त शहीद हुए थे, जब वह ब्रिगेडियर बीएस शेर गिल के साथ अपने इलाके में गश्त पर थे।

आतंकवादियों ने जाचलदारा गांव के पास आईईडी में रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया, जिससे उनके वाहन के परखच्चे उड़ गये थे। दोनों अधिकारी मौके पर ही शहीद हो गये जबकि सेना के पांच अन्य जवान घायल हुए थे।

कर्नल चौहान को भी सेना पदक से सम्मानित किया गया था, जिन्होंने 20 साल से अधिक समय तक राष्ट्र की सेवा की। वह 21 वीं राष्ट्रीय राइफल्स के तीसरे सीओ थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\