देश की खबरें | ‘हाथों में हथकड़ी, पैरों में जंजीरें’; अमेरिका से निर्वासित व्यक्ति ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका से शनिवार रात अमृतसर भेजे गए निर्वासितों में शामिल दलजीत सिंह ने रविवार को दावा किया कि यात्रा के दौरान उन्हें हथकड़ियां पहनाई गई थीं और उनके पैरों में जंजीरें डाली गई थीं।

चंडीगढ़/होशियारपुर, 16 फरवरी अमेरिका से शनिवार रात अमृतसर भेजे गए निर्वासितों में शामिल दलजीत सिंह ने रविवार को दावा किया कि यात्रा के दौरान उन्हें हथकड़ियां पहनाई गई थीं और उनके पैरों में जंजीरें डाली गई थीं।

दलजीत सिंह अपने परिवार के बेहतर भविष्य की चाहत में पिछले वर्ष पंजाब के अपने पैतृक गांव को छोड़कर अमेरिका गए थे।

पंजाब के होशियारपुर जिले के कुराला कलां गांव के मूल निवासी सिंह उन 116 अवैध भारतीय प्रवासियों में शामिल हैं जिन्हें अमेरिकी विमान से शनिवार रात अमृतसर हवाई अड्डे लाया गया।

दलजीत ने अपने गृहनगर पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरी यात्रा के दौरान हमारे पैरों में जंजीरें और हाथों में हथकड़ियां पहनाई गई थीं। विमान में तीन महिलाएं और तीन बच्चे थे और उन्हें हथकड़ियां नहीं पहनाई गईं थीं।’’

उन्होंने कहा कि विमान के अमृतसर में उतरने से पहले उनके हाथों से हथकड़ियां हटा दी गई थीं।

अमेरिका से लाए गए निर्वासितों के दूसरे जत्थे में पंजाब से 65, हरियाणा से 33, गुजरात से आठ, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान से दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर से एक-एक व्यक्ति शामिल है।

सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें ‘डंकी’ (अवैध) मार्ग से अमेरिका ले जाया गया था।

‘डंकी’ मार्ग वह अवैध और जोखिम भरा मार्ग है जिसका इस्तेमाल प्रवासी अमेरिका में प्रवेश करने के लिए करते हैं।

दलजीत ने अपने परिवार को बेहतर भविष्य देने की कोशिश में ऐसी दुर्गम यात्रा शुरू की, लेकिन अंत में उन्हें भारत वापस भेज दिया गया।

उन्होंने ‘पीटीआई-’ से बात करते हुए कहा कि उनके गांव के एक व्यक्ति ने 2022 में उन्हें एक ट्रैवल एजेंट से मिलवाया और उसने दलजीत को कानूनी प्रक्रियाओं के तहत अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था और इसके बदले 65 लाख रुपये लिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\