खेल की खबरें | हम्पी की निगाह कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को यहां होने वाले फिडे विश्व महिला शतरंज कप में चौथी वरीयता दी गई है और वह खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। इस प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर रहने वाली खिलाड़ी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।

बातुमी (जॉर्जिया), पांच जुलाई भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को यहां होने वाले फिडे विश्व महिला शतरंज कप में चौथी वरीयता दी गई है और वह खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। इस प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर रहने वाली खिलाड़ी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।

चीन की लेई टिंगजी, जिनर झू और झोंगयी टैन शीर्ष तीन वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। हम्पी के साथ वे एशियाई चुनौती का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में पिछले कुछ समय से एशियाई खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है।

कैंडिडेट्स में विजेता को अगली विश्व चैंपियनशिप में चीन की मौजूदा महिला चैंपियन वेनजुन जू को चुनौती देने का अधिकार मिलेगा।

इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक रेटिंग वाली 21 खिलाड़ियों को वरीयता दी गई है। इनमें भारत की चार खिलाड़ी हम्पी, डी हरिका, आर वैशाली और दिव्या देशमुख शामिल हैं।

यह एक दिलचस्प प्रारूप है, जिसमें 86 खिलाड़ी नॉकआउट चरण में चुनौती पेश करेंगे जिसमें जीत दर्ज करने वाले 43 खिलाड़ी अगले दौर में वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों के साथ शामिल हो जाएंगे। इस तरह से मुख्य टूर्नामेंट में कुल 64 खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रत्येक राउंड नॉकआउट होगा जिसमें दो क्लासिकल गेम होंगे तथा विजेता का निर्णय करने के लिए कम अवधि के टाई-ब्रेक गेम के लिए एक दिन आरक्षित होगा।

भारत की चार वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों के अलावा, वंतिका अग्रवाल, पद्मिनी राउत और पी वी नंदीधा उलटफेर कर सकते हैं। किरण मनीषा मोहंती और के प्रियंका प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट