IPL 2023 Match 11, RR vs DC Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 200 रनों का लक्ष्य, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर का बेहतरीन प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (60 रन) और जोस बटलर (79 रन) ने शानदार लय जारी रखते हुए अर्धशतकीय पारियां खेली और दोनों के बीच 98 रन की साझेदारी से राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट पर 199 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

गुवाहाटी, आठ अप्रैल: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (60 रन) और जोस बटलर (79 रन) ने शानदार लय जारी रखते हुए अर्धशतकीय पारियां खेली और दोनों के बीच 98 रन की साझेदारी से राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट पर 199 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. यह भी पढ़ें: Players Ruled Out Of IPL 2023: इन चोटिल खिलाड़ियों के वजह से फ्रेंचाइजी को हुआ बड़ा नुकसान, आईपीएल के पहले ही हफ्ते में बाहर हुए ये पांच दिग्गज

जायसवाल और बटलर की सलामी जोड़ी ने 51 गेंद में 98 रन की साझेदारी निभायी. जायसवाल ने 31 गेंद की दर्शनीय पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का जड़ा जबकि बटलर ने 51 गेंद में 11 चौके और एक छक्का लगाया.

शिमरोन हेटमायर ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए आखिर में 21 गेंद में एक चौके और दो छक्के से नाबाद 39 रन बनाये. इसमें से दो छक्के अंतिम ओवर में जड़े थे. बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पहले ही ओवर में खलील अहमद (दो ओवर में 31 रन) पांच चौके जड़कर टीम को धुआंधार शुरुआत करायी जिससे यह इस आईपीएल का सबसे मंहगा पहला ओवर भी रहा.

दूसरे ओवर में जोस बटलर ने तीन चौके जड़े जिससे दो ओवर में आठ चौके लग चुके थे.

राजस्थान रॉयल्स ने रनों का पचासा चार ओवर में पूरा कर लिया जिसमें से 40 रन चौकों (10) से ही बने. इससे पावरप्ले में टीम का स्कोर बिना विकेट गंवाये 68 रन था.

जायसवाल ने 25 गेंद में 11 चौके से अर्धशतक पूरा किया. पारी का पहला छक्का भी जायसवाल के बल्ले से निकला जिन्होंने चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (31 रन देकर एक विकेट) की गेंद को उठाकर लांग ऑफ के लिए भेजा.

दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता मुकेश कुमार (36 रन देकर दो विकेट) ने खतरनाक दिख रहे जायसवाल का विकेट लेकर दिलायी. मुकेश की शार्ट गेंद जायसवाल के बल्ले से ऊपर उठ गयी और इस गेंदबाज ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया. राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका नौंवे ओवर में लगा.

कप्तान संजू सैमसन छक्का लगाने के प्रयास में कुलदीप की गेंद पर चलते बने लेकिन उनके जाने से पहले टीम ने 100 रन पूरे कर लिये थे. इन दो झटकों के बाद राजस्थान रॉयल्स की रन गति थोड़ी धीमी हुई. इस दौरान बटलर ने अक्षर पटेल पर मिडविकेट पर छक्का जड़कर अपना पचासा पूरा किया. इसके लिये उन्होंने 32 गेंद में सात चौके और एक छक्का जड़ा.

इसके बाद टीम ने रियान पराग (07) का विकेट भी सस्ते में गंवा दिया। बटलर और हेटमायर ने पांचवें विकेट के लिये 29 गेंद में 49 रन जोड़े. मुकेश ने बड़े दिलचस्प तरीके से अपनी ही गेंद पर बटलर का कैच लपककर यह साझेदारी खत्म की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड