खेल की खबरें | पंत और गिल के अर्धशतक, भारत के लंच तक पांच विकेट पर 195 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऋषभ पंत की 60 रन की तूफानी पारी और शुभमन गिल के नाबाद 70 रन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां लंच तक पांच विकेट पर एक 195 रन बनाए।

मुंबई, दो नवंबर ऋषभ पंत की 60 रन की तूफानी पारी और शुभमन गिल के नाबाद 70 रन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां लंच तक पांच विकेट पर एक 195 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे और इस तरह से भारत अभी उससे 40 रन पीछे है।

भारत ने पहले दिन के आखिरी सत्र में कप्तान रोहित शर्मा (18) उनके सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल (30) और विराट कोहली सहित चार विकेट गंवा दिए थे। गिल और पंत ने सुबह चार विकेट पर 86 रन से भारतीय पारी आगे बढ़ाई और जवाबी हमला करते हुए टीम को संकट से उबारा।

लंच के समय गिल के साथ रविंद्र जडेजा 10 रन बनाकर खेल रहे थे। गिल ने अभी तक अपनी पारी में 106 गेंद का सामना करके चार चौके और एक छक्का लगाया है।

पंत की 59 गेंद पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से खेली गई 60 रन की आक्रामक पारी से भारत को वापसी करने में काफी मदद मिली। भारत ने पहले घंटे में 14 ओवर में 77 रन जोड़े। पंंत और गिल ने पांचवें विकेट के लिए केवल 114 गेंद पर 96 रन की साझेदारी निभाई।

पंत ने जहां आक्रामक रवैया अपनाया वहीं गिल ने स्पिनरों के सामने अपनी तकनीकी में काफी सुधार दिखाया। इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों को जीवन दान भी मिले।

गिल ने पारी के 26वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स की गेंद हवा में लहराई लेकिन सब्सीट्यूट फील्डर मार्क चैपमैन ने उसे नीचे टपका दिया। फिलिप्स की गेंद पर ही मैट हेनरी ने लॉन्ग ऑफ पर पंत का आसान कैच छोड़ा।

इन दोनों युवा बल्लेबाजों ने 30वें ओवर में अपने अर्धशतक पूरे किए। पंत हालांकि जीवन दान का फायदा नहीं उठा पाए। लेग स्पिनर ईश सोढ़़ी ने उन्हें पगबाधा आउट किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड