IPL 2023, RR vs SRH: बटलर, जायसवाल और सैमसन के अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद को मिला 204 रन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राजस्थान रॉयल्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (54 रन) और यशस्वी जायसवाल (54 रन) के पावरप्ले में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कप्तान संजू सैमसन (55 रन) के अर्धशतक से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

हैदराबाद, दो अप्रैल:  राजस्थान रॉयल्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (54 रन) और यशस्वी जायसवाल (54 रन) के पावरप्ले में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कप्तान संजू सैमसन (55 रन) के अर्धशतक से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पांच विकेट पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह भी पढ़ें: Jos Buttler Half Century: जोस बटलर ने सिर्फ 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड; हैदराबाद के खिलाफ की आतिशी बल्लेबाजी

बटलर (22 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) और जायसवाल ने भुवनेश्वर कुमार की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ायी जिसके लिए फजलहक फारूकी और टी नटराजन ने दो दो विकेट झटके जबकि उमरान मलिक को एक विकेट मिला. कप्तान सैमसन ने फिर अपनी 32 गेंद की पारी के दौरान तीन चौके और चार छक्के जड़े.

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पिछले सत्र की उपविजेता राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही. बटलर और जायसवाल (37 गेंद, नौ चौके) ने पावरप्ले में चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी जिससे टीम ने पहले छह ओवर में एक विकेट पर 85 रन बनाये. इससे राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में पावरप्ले में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया जो पहले 81 रन का था. पावरप्ले में यह किसी भी टीम का ओवरआल छठा सबसे बड़ा स्कोर भी था.

इंग्लैंड की सीमित ओवर टीम के कप्तान बटलर ने तीसरे ओवर में भुवनेश्वर पर डीप मिडविकेट पर एक छक्का लगाया और जायसवाल ने दो चौके जड़े जिससे इस ओवर में 17 रन बने. फिर बटलर ने हाथ खोलते हुए वाशिंगटन सुंदर के पहले ही ओवर में मिडविकेट के ऊपर और काऊ कॉर्नर पर दो गगनचुंबी छक्के जड़ दिये जिसमें जायसवाल ने एक गेंद को बैकस्क्वायर लेग पर चौके के लिये भेजा जिससे चौथे ओवर में टीम के खाते में 19 रन का इजाफा हुआ। पांचवें ओवर में चार चौकों से 17 रन बने.

बटलर ने छठे ओवर में फजलहक फारूकी पर चौका जड़कर महज 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. पर इस गेंदबाज की अगली गेंद सीमारेखा के पार कराने के बाद वह बोल्ड हो गये.

इससे सनराइजर्स हैदराबाद ने राहत की सांस ली. पर राजस्थान रॉयल्स की रन गति पर इसका कोई असर नहीं दिखा. जायसवाल का साथ निभाने कप्तान सैमसन क्रीज पर उतरे. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन की भागीदारी निभायी. जायसवाल ने घरेलू सर्किट की शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे आठवें ओवर में टीम ने 100 रन का आंकड़ा पार किया.

हालांकि 50 रन बनाने के बाद जायसवाल ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और उन्हें फजलहक फारूकी ने 13वें ओवर में अपना दूसरा शिकार बनाया. कप्तान सैमसन शुरू से ही तेजी से रन जुटा रहे थे जबकि टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवा रही थी लेकिन वह 28 गेंद में दो चौके और चार छक्के से अर्धशतक जड़ने में सफल रहे. राजस्थान रॉयल्स के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने जहां कमाल दिखाया तो वहीं युवा देवदत्त पडीक्कल (02) 15वें ओवर में उमरान मलिक की 149.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली पहली गेंद पर आउट हो गये. रियान पराग भी जल्द ही पवेलियन पहुंच गये. अंत में शिमरोन हेटमायर (नाबाद 22 रन, 16 गेंद, एक चौका और एक छक्का) ने स्कोर 200 रन के पर पहुंचाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England Squad For Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान ODI ट्राई-सीरीज़ के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर बाहर, आदिल राशिद और सैम करन की वापसी

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट