देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई हिस्सों में रविवार को ओलावृष्टि हुई, तेज रफ्तार से हवा चली और बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन मार्च राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई हिस्सों में रविवार को ओलावृष्टि हुई, तेज रफ्तार से हवा चली और बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने पहले कहा था कि दिल्ली के अलग-अलग स्थानों (सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम मंदिर, नेहरू स्टेडियम) के साथ-साथ इनके निकटवर्ती क्षेत्रों जैसे कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और हरियाणा में सोनीपत, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

विभाग ने ओलावृष्टि की भी संभावना जताई थी।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। शहर में और बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

इसने कहा कि शहर में शाम पांच बजकर 20 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रात 10 बजे 138 दर्ज किया गया है जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू