देश की खबरें | पुलवामा हमले की सही तरीके से जांच हो गई होती तो पहलगाम की घटना नहीं होती: मप्र कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की बुधवार को कड़ी निंदा की और कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट और सरकार के साथ है।

भोपाल, 23 अप्रैल कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की बुधवार को कड़ी निंदा की और कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट और सरकार के साथ है।

हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं ने सवाल उठाया कि यदि पुलवामा हमले की सही तरीके से जांच हो गई होती तो पहलगाम की घटना नहीं होती।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यहां प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "आतंकी हमले जैसी कायराना करतूत करने वाली भारत विरोधी ताकतों को केंद्र सरकार नेस्तनाबूद करे।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी देश की सेना और सरकार के साथ है।"

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। हमले में कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो विदेशी नागरिक (एक संयुक्त अरब अमीरात और एक नेपाल से) भी थे। दो स्थानीय लोग भी मारे गए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व स्थानीय विधायक आरिफ मसूद ने आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि कल की इस घटना से पूरा देश गमगीन है।

उन्होंने कहा, "आज पूरा देश केवल एक मांग कर रहा है कि सरकार कार्रवाई करे, पूरा देश उसके साथ है। कार्रवाई होनी चाहिए।"

मसूद ने कहा, "पुलवामा हमले के दौरान हमने सवाल उठाए थे कि इतनी बड़ी मात्रा में आरडीएक्स कहां से आया, कैसे आया। अगर उसी समय उसकी निष्पक्ष जांच हो गई होती तो आज हमारे 27 परिवार शहीद नहीं होते।"

उन्होंने कहा कि अक्सर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के '56 इंच छाती' की बात की जाती है।

उन्होंने कहा, "अब वक्त आ गया है। आप कार्रवाई करें। हम सब आपके साथ हैं।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया ने कहा कि कल की घटना एक हृदयविदारक त्रासदी है।

उन्होंने कहा, "अगर पुलवामा की घटना पर सही जांच हो जाती तो शायद पहलगाम की यह घटना नहीं होती। सरकार इन आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। हम साथ हैं सरकार के।"

बाद में मसूद के नेतृत्व में पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग ने भोपाल में आतंकवादियों का पुतला दहन किया।

पटवारी ने कहा कि हमले में मारे गए लोगों को कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में श्रद्धांजलि दी जाएगी और कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\