देश की खबरें | याचिकाकर्ता सत्ता में नहीं होते तो इतना बड़ा लाभ नहीं मिलता: एमयूडीए मामले में उच्च न्यायालय ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कथित भूखंड आवंटन घोटाले की जांच की आवश्यकता पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि यदि याचिकाकर्ता (मुख्यमंत्री) सत्ता में नहीं होते तो इतना बड़ा लाभ नहीं मिल पाता।

बेंगलुरु, 24 सितंबर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कथित भूखंड आवंटन घोटाले की जांच की आवश्यकता पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि यदि याचिकाकर्ता (मुख्यमंत्री) सत्ता में नहीं होते तो इतना बड़ा लाभ नहीं मिल पाता।

उच्च न्यायालय ने कथित घोटाले के सिलसिले में राज्यपाल थावरचंद गहलोत के अभियोजन आदेश के विरुद्ध मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की याचिका खारिज कर दी।

गहलोत ने मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) के भूखंड आवंटन 'घोटाले' में मुख्यमंत्री के खिलाफ अभियोग शुरू करने की अनुमति दी थी, जिसे उन्होंने (सिद्धरमैया ने) उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

अदालत ने कहा, ‘‘... न्यायालय का सुविचारित मत है कि इस मामले की जांच की आवश्यकता है, क्योंकि यदि याचिकाकर्ता सत्ता में नहीं होता, तो उसे इस तरह का व्यापक लाभ नहीं मिल पाता। ऐसा लाभ न तो कभी किसी आम आदमी मिला है, न ही भविष्य में मिल सकता है।’’

आदेश में कहा गया है कि यह सुनने में नहीं आया कि एक आम आदमी को इतनी जल्दी ये लाभ मिल गया हो, तथा समय-समय पर नियमों में ढील दी गई हो।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इसलिए, हो सकता है कि याचिकाकर्ता ने अधिनियम के तहत अपने खिलाफ अपराध की संलिप्तता की आशंका के मद्देनजर अपना हस्ताक्षर न किया हो, या कोई सिफारिश न की हो या कोई निर्णय न लिया हो, लेकिन लाभार्थी कोई अजनबी नहीं है। इन कृत्यों का लाभ याचिकाकर्ता की पत्नी को मिला है।’’

अदालत ने कहा, ‘‘यह याचिकाकर्ता द्वारा स्वयं सार्वजनिक रूप से की गई खुली घोषणा है कि यदि एमयूडीए उसे 62 करोड़ रुपये देता है, तो वह संपत्ति वापस कर देंगे।’’

न्यायाधीश ने कहा कि यदि यह एक आम आदमी का मामला होता, तो वह जांच का सामना करने से नहीं कतराता।

अदालत ने कहा, ‘‘इसमें संदेह छिपा हुआ है, बड़े-बड़े आरोप लगे हैं और 56 करोड़ रुपये का लाभार्थी मुख्यमंत्री (याचिकाकर्ता) का परिवार है। इन पहलुओं से और उपरोक्त आधार पर विश्लेषण करने पर यह निष्कर्ष निकलता है कि जांच आवश्यक है।’’

मुख्यमंत्री के खिलाफ राज्यपाल को शिकायत करने वाले कार्यकर्ता अब्राहम के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में अदालत ने कहा कि ‘व्हिसलब्लोअर’ को कभी-कभी ऐसे आरोपों का सामना करना पड़ता है।

अदालत ने कहा कि तीसरे प्रतिवादी (अब्राहम) की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में बहुत कुछ कहा जाता है, जबकि जो कुछ भी कहा गया है वह रिकॉर्ड के विपरीत है।

उन्होंने कहा, "तीसरे प्रतिवादी की आपराधिक पृष्ठभूमि का प्रस्तुतीकरण उस वास्तविक मुद्दे को ढक नहीं सकता, जिसे उसने राज्यपाल के समक्ष रखा है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\