देश की खबरें | अगर 15 साल पहले मुंबई की सड़कें पक्की कर दी गई होतीं, तो 3,500 करोड़ रुपये बच सकते थे: शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि अगर 15 साल पहले मुंबई की सड़कें पक्की कर दी गई होतीं तो लगभग 3,500 करोड़ रुपये बचाए जा सकते थे।

ठाणे, 21 जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि अगर 15 साल पहले मुंबई की सड़कें पक्की कर दी गई होतीं तो लगभग 3,500 करोड़ रुपये बचाए जा सकते थे।

उन्होंने यह बात बीएमसी में “अनियमितताओं” के खिलाफ प्रदर्शन करने के शिवसेना (यूटीबी) के आह्वान के बीच कही है।

शिंदे ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि सत्तारूढ़ शिवसेना तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो-तीन साल में मुंबई की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने और पक्का करने के लिए एक परियोजना शुरू की है।

उन्होंने शिवसेना (यूटीबी) के प्रमुख तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना कहा, “वे ऐसा कर सकते थे।”

शिंदे ने कहा कि अगर 15 साल पहले मुंबई की सड़कें पक्की कर दी गई होतीं तो लगभग 3,500 करोड़ रुपये बचाए जा सकते थे।

उल्लेखनीय है कि भारत के सबसे अमीर नागरिक निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) पर 1997 से लेकर 2022 तक शिवसेना का शासन था।

पिछले साल शिंदे के विद्रोह के बाद शिवसेना विभाजित हो गई थी। इसके बाद शिंदे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से मुख्यमंत्री बने। उद्धव ठाकरे अब दूसरे गुट - शिवसेना (यूबीटी) का नेतृत्व करते हैं।

शिंदे ने कहा, “हमने पहले चरण में 6,000 करोड़ रुपये की लागत से 450 किमी और दूसरे चरण में 450 किलोमीटर की सड़कों पर काम किया है। ठाणे में भी हम ऐसा ही करेंगे।”

शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह एक जुलाई को बीएमसी के कामकाज में 'अनियमितताओं' के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

उल्लेखनीय है कि शिंदे ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा चिह्नित मुंबई नागरिक निकाय के विभिन्न कार्यों में 12,024 करोड़ रुपये की ‘अनियमितताओं’ की जांच के लिए सोमवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन को मंजूरी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट