भाजपा ने काम किया होता तो बड़े नेताओं को प्रचार में उतारने की जरूरत न पड़ती: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पार्टी ने नगर निगम में अपने शासन के दौरान काम किया होता तो उसे प्रचार अभियान में अपने कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की जरूरत नहीं पड़ती.

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 29 नवंबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पार्टी ने नगर निगम में अपने शासन के दौरान काम किया होता तो उसे प्रचार अभियान में अपने कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की जरूरत नहीं पड़ती. उन्होंने चार दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले चिराग दिल्ली इलाके में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने के दौरान स्थानीय निवासियों से चर्चा करते हुए यह बात कही. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है. ‘आप’ और भाजपा दोनों पार्टियां चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं.

केजरीवाल ने दावा किया, “शहर में हर जगह कचरा है. सत्ता में आने पर मैं शहर को साफ कर दूंगा. भाजपा मुझे दिन-रात गाली देती है. हमने पानी की व्यवस्था की है, हम कचरा निपटान की भी जिम्मेदारी लेंगे. ‘आप’ को एक मौका दें, हम शहर को पहले की तरह साफ बनाएंगे.” केजरीवाल ने स्थानीय निवासियों से कहा, “हम दिल्ली को चमका देंगे.” प्रचार अभियान के दौरान कई मंत्री भी मुख्यमंत्री के साथ थे. यह भी पढ़ें : एसबीआई की गोवंडी शाखा ने की रविवार की जगह शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश की घोषणा

नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा की तरफ से कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उतारे जाने पर केजरीवाल ने कहा, “मैंने भाजपा को एक नगरपालिका के चुनाव में मुख्यमंत्रियों और कई केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारते देखा है. अगर वे (भाजपा) एमसीडी में काम करते तो उन्हें प्रचार के लिए इतने मंत्रियों की जरूरत नहीं पड़ती.” केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व पीयूष गोयल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले कुछ दिन में यहां भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है. केजरीवाल ने आरोप लगाया, “और ये मंत्री क्या करते हैं? वे अपने अभियानों में केवल मुझे गाली देते हैं.”

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\