देश की खबरें | जिम्नास्टिक: प्रणति नायक ने एफआईजी विश्व कप में वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जिमनास्ट प्रणति नायक ने तुर्की के अंताल्या में एफआईजी अप्लायन्सेज विश्व कप के क्वालिफिकेशन राउंड में तीसरा स्थान हासिल कर वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

नयी दिल्ली, 21 मार्च भारतीय जिमनास्ट प्रणति नायक ने तुर्की के अंताल्या में एफआईजी अप्लायन्सेज विश्व कप के क्वालिफिकेशन राउंड में तीसरा स्थान हासिल कर वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

तोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 29 वर्षीय प्रणति ने वॉल्ट क्वालिफिकेशन में 13.317 के कुल स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई।

वह जयला हैंग (13.783) और क्लेयर पीज़ (13.584) की अमेरिकी जोड़ी से पीछे रहीं।

प्रणति के कोच अशोक कुमार मिश्रा ने पीटीआई से कहा, ‘‘प्रणति ने क्वालीफिकेशन में अच्छा प्रदर्शन किया और अगर वह फाइनल में इससे बेहतर प्रदर्शन करती है तो पदक जीत सकती है।’’

प्रणति ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक से पहले काहिरा में एफआईजी अप्लायन्सेज विश्वकप की महिला वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

उन्होंने 2019 (उलानबटोर) और 2022 (दोहा) में एशियाई चैंपियनशिप में वॉल्ट में कांस्य पदक जीते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट