देश की खबरें | महाराष्ट्र के पालघर में 94 लाख रुपये का गुटखा जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 94 लाख रुपये की कीमत का गुटखा जब्त किया है जो एक प्रतिबंधित उत्पाद है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पालघर, 10 सितंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 94 लाख रुपये की कीमत का गुटखा जब्त किया है जो एक प्रतिबंधित उत्पाद है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस निरीक्षक सतीश शिवरकर ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यहां मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर मनोर में एक कंटेनर ट्रक की तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक ने फ्लाईओवर के जरिए गुजरात भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने किसी तरह उसे रोक दिया।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने 168 बोरे में भरा गुटखा जब्त कर लिया।

उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक और उसके सहायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

महाराष्ट्र में 2012 से गुटखा और सुगंधित तंबाकू की बिक्री एवं खपत पर प्रतिबंध है।

राज्य सरकार ने 2018 में गुटखा की बिक्री को गैर-जमानती अपराध बना दिया और इसके लिए दी जाने वाली सजा को भी छह महीने से बढ़ाकर तीन साल कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू