विदेश की खबरें | गुतारेस ने देशों से नये शीत युद्ध से बचने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका और चीन का नाम लिये बिना संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने मंगलवार को चेताया कि दुनिया एक ऐसे भविष्य को बर्दाश्त नहीं कर सकती जहां दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं दुनिया में दरार पैदा कर दें । उन्होंने देशों से नये शीत युद्ध से बचने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया।

संयुक्त राष्ट्र, 22 सितम्बर अमेरिका और चीन का नाम लिये बिना संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने मंगलवार को चेताया कि दुनिया एक ऐसे भविष्य को बर्दाश्त नहीं कर सकती जहां दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं दुनिया में दरार पैदा कर दें । उन्होंने देशों से नये शीत युद्ध से बचने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया।

महासचिव ने शांति और सुलह के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

यह भी पढ़े | Donald Trump at 75th UNGA Debate: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर साधा निशाना, कोरोना वायरस के लिए ठहराया जिम्मेदार.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में इस वर्ष के अंत तक वैश्विक युद्ध विराम के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक साझा अंतरराष्ट्रीय प्रयास की आवश्यकता है। हमारे पास 100 दिन हैं। घड़ी की सुई चल रही है।’’

गुतारेस ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘विश्व को सभी तरह के संघर्षों को रोकने के लिए वैश्विक युद्धविराम की जरूरत है। वही हमें नये शीत युद्ध से भी बचने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे।’’

यह भी पढ़े | Nepal Halts Distribution of New Text Book: भारतीय क्षेत्र को अपने संशोधित नक्शे में दर्शाने वाली नई किताबों का वितरण नेपाल सरकार ने रोका.

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक बहुत ही खतरनाक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारी दुनिया एक ऐसा भविष्य नही चाहती जहां दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं विश्व में एक बड़ी दरार पैदा करें।’’

गुतारेस ने अमेरिका और चीन का नाम नहीं लिया । गौरतलब है कि वाशिंगटन और बीजिंग के बीच व्यापार युद्ध और कोरोना वायरस के कारण राजनीतिक और आर्थिक तनाव बढ़ गया है।

गुतारेस ने कहा कि महामारी एक तरह का संकट है जिसे दुनिया बार-बार अलग-अलग रूपों में देखेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 न केवल हमारे लिए चेतावनी है बल्कि यह दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने का अभ्यास भी है।’’

गुतारेस ने कहा, ‘‘आज मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस वर्ष के अंत तक वैश्विक युद्ध विराम के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास करने की अपील करता हूं। हमारे पास 100 दिन हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें