देश की खबरें | तीन कन्याओं से शुरू हुआ गुरुकुल विश्वविद्यालय में तब्दील हो गया: राज्यपाल दत्तात्रेय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ‘व्यक्ति एवं राष्ट्र के निर्माण की परिकल्पना:शिक्षक की भूमिका’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने भगत फूल सिंह को नमन करते हुए कहा कि मात्र तीन कन्याओं के साथ गुरुकुल की नींव रखी गई, जो आज सात हजार छात्राओं वाले विश्वविद्यालय में तब्दील हो चुका है।

सोनीपत, 25 नवंबर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ‘व्यक्ति एवं राष्ट्र के निर्माण की परिकल्पना:शिक्षक की भूमिका’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने भगत फूल सिंह को नमन करते हुए कहा कि मात्र तीन कन्याओं के साथ गुरुकुल की नींव रखी गई, जो आज सात हजार छात्राओं वाले विश्वविद्यालय में तब्दील हो चुका है।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को कहा कि गुरु की जगह हमारे देश में शिक्षकों ने ले ली है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में जिसे मास्टर कहा जाता है, वे तनख्वाह लेकर चले जाते हैं, लेकिन मास्टर के स्थान पर गुरु की भावना आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अंग्रेज गए, लेकिन अंग्रेजी नहीं गई। अंग्रेजी लोगों की सोच में आज भी काम कर रही है, जिसे बदलने के लिए नई शिक्षा नीति बनाई गई है। राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तीन मूल उद्देश्य हैं- शिक्षा रोजगारप्रदायक, वैज्ञानिक और चरित्र निर्माण करने वाली होनी चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि वे नई शिक्षा नीति के रूप में ऐसी शिक्षा नीति लेकर आये हैं जो चरित्र को बदल सकती है।

भगत फूल सिंह के निधन के बाद उनकी पुत्री सुभाषिनी ने पिता के संकल्प को पूरा करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाये जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट